फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The dumping ground fire raised the pollution in the category of moderate to poor

डंपिंग ग्राउंड की आग ने प्रदूषण को मध्यम से खराब की श्रेणी में पहुंचाया

Fri, 08 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The dumping ground fire raised the pollution in the category of moderate to poor
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में आग लगने से शहर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। बीते कई दिनों से शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 से 185 के बीच था, जो बुधवार को आग लगने के बाद 200 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

सोमवार को सेक्टर-22 में एक्यूआई 176 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को 182 और डंपिंग ग्राउंड में आग लगने के बाद बुधवार शाम 6 बजे 219 दर्ज किया गया। आग लगने के बाद सुबह हवा में पीएम 10 की मात्रा 400 तो पीएम 2.5 की मात्रा 270 तक पहुंच गई। वीरवार को भी शहर की हवा काफी प्रदूषित रही। सेक्टर-22 में शाम 6 बजे एक्यूआई 260 दर्ज किया गया जो खराब की श्रेणी में आता है। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। लंबे समय तक इस हवा के संपर्क में रहने पर सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। वहीं, हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed