फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The driver lost control when a car suddenly appeared in front, the tanker filled with diesel overturned on the road.

Chandigarh News: अचानक सामने कार आने पर चालक ने खोया नियंत्रण, सड़क पर पलटा डीजल से भरा टैंकर

Mon, 06 Nov 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The driver lost control when a car suddenly appeared in front, the tanker filled with diesel overturned on the road.
चंडीगढ़। सेक्टर 20/21 चौक पर रविवार रात एक डीजल टैंकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब डीजल से भरा टैंकर चौक की ओर आ रहा था। टैंकर के सामने अचानक से एक कार आ गई, जिसे बचाने के दौरान टैंकर चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया। इस कार को महिला चला रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर से बह रहे तेल को देख किसी बड़े हादसे की संभावना के चलते टैंकर के एरिया का सुरक्षित कर दिया। पुलिस ने बैरिकेटिंग कर चौक के आधे रास्ते को बंद कर दिया, ताकि सड़क पर फैले हुए डीजल के चलते कोई और बड़ा हादसा न हो जाए। पलटे टैंकर को सीधा कराकर सड़क से हटवाने के लिए पुलिस की ओर से जेसीबी मंगवा जाने लगी। आलम यह था कि रात 10.30 बजे के करीब हुए हादसे के डेढ़ घंटे बाद देर रात 12 बजे तक टैंकर को हटाने के लिए जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची, न ही स्टेट डिजास्टर की टीम के सदस्य मौजूद थे। गनीमत या रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जाने नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद से टैंकर सवार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन


टैंकर से निकल कर सड़क पर बह रहे तेल को देख लोगों ने मारी ब्रेक

हादसे के बाद टैंकर से निकाल कर सड़क पर बह रहे तेल को देख लोग काफी घबरा गए। आलम यह रहा की टैंकर से निकल रहे तेल में आग लगने के खतरे की संभावना के चलते सड़क पर टैंकर पीछे से आ रहे कई वाहन चालक ब्रेक लगाकर खड़े हो गए। दरअसल वाहन चालकों को डर था कि कहीं टैंकर से बह रहे तेल में अचानक से आग न लग जाए और वह उसकी चपेट में न आ जाए। चौक के एक तरफ फैले डीजल की वजह से पूरे चौक पर डीजल की बदबू फैली हुई थी।
विज्ञापन


डीजल को बोतलों, बाल्टियों और प्लास्टिक की कैन में भरकर ले जाते नजर आए लोग

टैंकर के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने के बाद टैंकर में भरा हुआ डीजल सड़क पर बहने लगा। जिसे देख कई लोग डीजल को बाल्टियों में भरकर ले जाते हुए नजर आए। जिसे बाल्टी नहीं मिली तो उन्होंने प्लास्टिक की कैन और बाल्टी में ही डीजल को भरने की कोशिश की। इस मौके पर पुलिस की जिप्सी भी मौजूद रही, लेकिन उन्होंने भी डीजल चोरी को नहीं रोका। लोगों ने पुलिस की भी परवाह नहीं की और वह डीजल ले जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed