फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The dreaded situation like September, the number of positive patients crossed 300

सितंबर जैसी भयावह हुई स्थिति, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 300 के पार

Sun, 04 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
The dreaded situation like September, the number of positive patients crossed 300
चंडीगढ़। शहर में अप्रैल में ही स्थिति बीते सितंबर जैसी भयावह होने लगी है। शनिवार को 2021 में अब तक के सबसे ज्यादा 310 कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं, बीते साल 11 सितंबर को 305 संक्रमित मिले थे। शनिवार को एक संक्रमित की मौत की पुष्टि की गई। सेक्टर-40 निवासी 74 साल के वृद्ध की जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे, जबकि एकांतवास में रखे गए 245 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मरीजों में 169 पुरुष और 144 महिलाएं हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 22, सेक्टर-44 और 20 से 10-10 मरीज, सेक्टर-8, 18, 26, 37, 44, 45 से 9-9 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में बिस्तर भरे, स्थिति गंभीर
संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण धनवंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सभी बिस्तर भर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग एक-दो दिन के अंदर सूद धर्मशाला खोलने की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 व पीजीआई में चंडीगढ़ के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वहीं, सेक्टर-48 अस्पताल भी कोविड-19 के मरीजों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना के गंभीर मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 का कोविड-19 आईसीयू भर चुका है। वहीं, पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल की आईसीयू में भी कुछ ही बिस्तर बचे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि पार्क, मॉल और सुखना लेक जैसे स्थानों पर घूमने जाना बंद कर दिया जाए। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। संक्रमण से बचाव के लिए जितनी जल्दी हो सके टीकाकरण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed