Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theatre is a powerful medium for reflecting the reality of society and driving change: Dr. Omendra Kumar

रंगमंच समाज की सच्चाई और बदलाव का सशक्त माध्यम : डॉ. ओमेंद्र कुमार

Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Theatre is a powerful medium for reflecting the reality of society and driving change: Dr. Omendra Kumar
टैगोर थिएटर में विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल के तहत रू-ब-रू संवाद, 45 साल का रंगमंचीय अनुभव किया साझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। रंगमंच सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज की समस्याओं, संवेदनाओं और वास्तविकताओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए सामाजिक बदलाव की राह भी तैयार की जा सकती है। यह बात उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी, निर्देशक और अभिनेता डॉ. ओमेंद्र कुमार ने कही। वह टैगोर थिएटर में थिएटर फॉर थिएटर (टीएफटी) की ओर से आयोजित 21वें विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल-2026 के तहत रू-ब-रू संवाद सत्र में बोल रहे थे।
डॉ. कुमार ने अपने 45 वर्षों के रंगमंचीय सफर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी शुरुआत वर्ष 1981 में कानपुर में बादल सरकार की कार्यशाला से हुई थी। इसके बाद 1988 में उन्होंने ''''अनुकृति'''' नाट्य संस्था की स्थापना की। अब तक वह 80 से अधिक नाटकों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी प्रस्तुतियां देश के करीब 100 शहरों में 175 से अधिक मंचों पर दिखाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रंगमंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। नई पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ना समय की जरूरत है।
विज्ञापन

बॉक्स : नौटंकी जैसी लोककलाओं को बचाना जरूरी
डॉ. ओमेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश की पारंपरिक लोकनाट्य शैली नौटंकी के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोककलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उनकी प्रमुख नाट्य प्रस्तुतियों में ''''माधवी'''', ''''कमला'''', ''''बकरी'''', ''''पोस्टर'''', ''''एक और द्रोणाचार्य'''' और ''''ताजमहल का टेंडर'''' शामिल हैं। वह आईआईटी कानपुर सहित कई संस्थानों में नाट्य कार्यशालाएं भी आयोजित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed