{"_id":"6b0c860ea18b3bef56063317","slug":"ferozepur-cantt-special-delayed-by-over-16-hours-passengers-faced-inconvenience-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1185832-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 16 घंटे से ज्यादा लेट हुई फिरोजपुर कैंट स्पेशल, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 16 घंटे से ज्यादा लेट हुई फिरोजपुर कैंट स्पेशल, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
29 नवंबर सुबह 11:40 बजे पहुंचने वाली ट्रेन का नया समय 30 नवंबर तड़के 4:02 बजे
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेन संख्या 04633 फिरोजपुर कैंट स्पेशल 16 घंटे से अधिक की देरी से चंडीगढ़ पहुंचने वाली है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन को 29 नवंबर सुबह 11:40 बजे पहुंचना था, लेकिन अब इसका संभावित आगमन 30 नवंबर सुबह 4:02 बजे बताया गया है।
इतनी लंबी देरी से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और नौकरीपेशा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए देरी के कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ट्रेन के लेट होने की सही जानकारी यात्रियों को समय पर मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी परेशानी रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए।