फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The district court received a bomb threat for the third time; the message stated that three RDX bombs would explode in the court soon.

Chandigarh News: जिला अदालत को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, लिखा कोर्ट में 3 आरडीएक्स जल्द फटेंगे

Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The district court received a bomb threat for the third time; the message stated that three RDX bombs would explode in the court soon.
जिला अदालत को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की सरकारी ईमेल पर आया संदेश, ‘कोर्ट में 3 आरडीएक्स जल्द फटेंगे’ लिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की सरकारी ईमेल आईडी पर भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सेक्टर-43 चौकी पुलिस, बम स्क्वॉड, ऑपरेशन सेल और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट गेट सील कर दिए गए और आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की गई। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट परिसर में पहले से ही भीड़ कम थी। बम डिटेक्शन टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट रूम समेत पूरे परिसर की गहन जांच की, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार धमकी भरा ईमेल किसी अन्य राज्य की भाषा में लिखा गया था, जिसमें कुछ अंग्रेजी शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। ईमेल में दावा किया गया कि अदालत परिसर में तीन आरडीएक्स लगाए गए हैं, जो जल्द विस्फोट करेंगे। संदेश में ‘तमिलनाडु’ और ‘कांस्टेबल’ जैसे शब्द भी लिखे पाए गए हैं। पुलिस भाषा और तकनीकी पहलुओं के आधार पर ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब पौने 12 बजे धमकी मिलने के बाद चौकी प्रभारी आशा देवी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को कॉर्डन कर तलाशी अभियान शुरू कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बार भेजा गया ईमेल पहले की धमकियों से अलग तरीके और पैटर्न में भेजा गया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है।


40 दिनों में तीसरी बार मिली धमकी
गौरतलब है कि पिछले 40 दिनों में जिला अदालत को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले चंडीगढ़ के 30 स्कूलों, पंजाब सचिवालय सेक्टर-1, पंजाब मिनी सचिवालय सेक्टर-9 और सेक्टर-35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम और शहर के दो बड़े होटलों को भी धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। 29 जनवरी को एक साथ शहर के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और अभिभावकों में भारी चिंता फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed