फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The difference between day and night temperature was only two degrees.

Chandigarh News: दिन और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का रहा फर्क

Sat, 16 Sep 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
The difference between day and night temperature was only two degrees.
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। कारण रहा कि सुबह साढ़े 8 बजे के करीब शहर के कई इलाकों में बारिश हो गई लेकिन कुछ ही मिनटों बाद बारिश रुक गई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसका असर तापमान पर भी नजर आया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ में बारिश इतनी कम हुई कि दर्ज नहीं की जा सकी। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में साइक्लोन सर्कुलेशन के सक्रिय होने की वजह से शनिवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, ज्यादा बारिश की संभावना न के बराबर है। आने वाले दिनों में भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1099.1 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 34.5 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed