फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The department did not cashless, their services here

जो विभाग नही हो पाए कैशलेस, यहां मिलेगी उनकी सेवाएं

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
The department did not cashless, their services here
कैशलैस

कैशलेस के लिए केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित की है, लेकिन अभी भी प्रशासन के कई विभाग ऐसे हैं जहां कैश ही चल रहा है। कैशलेस का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे विभागों को अब ई-संपर्क सेंटर से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


इन विभागों की सर्विसेज का भुगतान ई-संपर्क सेंटर पर होगा। यानी सीधे तौर पर न सही, लेकिन यह विभाग भी कैशलेस हो जाएंगे। प्रशासन 15 दिसंबर तक चंडीगढ़ को कैशलेस करने की दिशा में यह विकल्प लोगों को मुहैया करवाएगा। इससे पहले सीटीयू, गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम और डीसी ऑफिस सहित कई विभागों में स्वाइप मशीन लग गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी मांग के हिसाब से स्वाइप मशीन नहीं मिली हैं, लेकिन विकल्प के तौर पर सुविधा शुरू हो गई है। रॉक गार्डन और सुखना लेक पर भी वीरवार को स्वाइप मशीन लगने से कार्ड से पेमेंट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक दोनों जगह टिकट काउंटरों पर कैश से ही पूरा लेन-देन होता है। ई-संपर्क सेंटरों पर बिजली-पानी के बिलों का भुगतान होने के साथ ही कई दूसरी सेवाएं पहले ही उपलब्ध है। अब कई विभागों को इससे जोड़ा जा रहा है। इन विभागों की कौन-कौन सी सेवाएं लोगों को ई-संपर्क सेंटर पर मिलेंगी यह वीरवार को फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed