{"_id":"68a4d2e1a9acf01814018d01","slug":"the-delegation-of-modern-complex-raised-the-problem-of-the-area-by-meeting-the-chief-engineer-chandigarh-news-c-16-pkl1079-794622-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मॉडर्न कांप्लेक्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के साथ बैठक कर उठाई इलाके की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मॉडर्न कांप्लेक्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के साथ बैठक कर उठाई इलाके की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने मनीमाजरा मॉडर्न कांप्लेक्स की वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में तलविंदर सिंह, प्रधान, आरडब्ल्यूए केटेगरी-चार, जीएस. बराड़ प्रधान आरडब्ल्यूए कैटेगरी-दो, हरीश अत्रेजा, पीआर निर्मल और सुदेश कटोच शामिल रहे।
पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता के सामने मनीमाजरा एमएचसी की सड़कों पर गड्ढे और जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। इसके साथ सड़कों और नालियों में बारिश के समय जलभराव की समस्या पर चर्चा की। महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की गई। पार्कों की उचित देखभाल की मांग की गई।
कई वर्षों से कैट-टू और कैट-फोर में रिकार्पेटिंग न होने का मुद्दा भी चीफ इंजीनियर के सामने उठाया गया। प्रधान जीएस बराड़ ने कहा कि मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बुधवार को मौके पर जाकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।