फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The decision to take a loan of 444 crore for 24 hours of water is not right, the burden will increase on the people

24 घंटे पानी के लिए 444 करोड़ का लोन लेने का फैसला सही नहीं, लोगों पर बढ़ेगा बोझ

Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The decision to take a loan of 444 crore for 24 hours of water is not right, the burden will increase on the people
चंडीगढ़। शहर की समस्या समाधान टीम ने शहर में 24 घंटे पानी के लिए करोड़ों कर्ज लेने के फैसले को गलत बताया है। टीम ने कहा है कि कर्ज लेने के बाद सारा बोझ चंडीगढ़ की जनता पर आएगा और इससे शहर में पानी के दामों में फिर से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

समस्या समाधान टीम के मनोज शुक्ला ने कहा कि पिछले एक साल में शहर में पानी के दाम काफी बढ़ गए हैं। हर साल तीन प्रतिशत के हिसाब से पानी के दाम बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी जा चुकी है और अब अगर चंडीगढ़ नगर निगम यह कर्ज लेगा तो यह कर्ज उतारने के लिए चंडीगढ़ की जनता पर और टैक्स लगाना पड़ेगा या फिर पानी के दाम में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। कोरोना महामारी के कारण पहले ही लोग आर्थिक मंदी से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि संस्था ने कर्ज लेने के खिलाफ सभी मंत्रियों और अफसरों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

टीम के प्रधान एके सूद ने कहा कि चंडीगढ़ को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने की योजना की जरूरत नहीं है, क्योंकि राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार पानी की खपत प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति है और चंडीगढ़ में यह 256 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध है, जो कि राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार 121 लीटर ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed