फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The deadline for the first batch of electric buses is missed, now 19 buses will arrive by July 31

इलेक्ट्रिक बस की पहली खेप की डेडलाइन मिस, अब 31 जुलाई तक आएंगी 19 बसें

Sat, 23 Jul 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The deadline for the first batch of electric buses is missed, now 19 buses will arrive by July 31
चंडीगढ़। शहर में इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप 20 जुलाई तक आनी थी जो किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाई। अब 19 बसों की पहली खेप 31 जुलाई तक चंडीगढ़ पहुंचेगी। 28 जून को पहली बस चंडीगढ़ पहुंची थी जिसे प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद कहा गया था कि 20 जुलाई तक 20 बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने वॉल्वो-आयशर के साथ 40 ई-बसों के लिए समझौता किया है। 28 जून को पहुंची पहली खेप की बस का न्यू मलोया कॉलोनी से मनीमाजरा तक ट्रायल पर चला। बता दें कि वर्ष 2021 में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी फेम इंडिया स्कीम फेस-दो के तहत उन शहरों के नामों की घोषणा की थी जिन्हें केंद्र सरकार की तरफ से ई-बसें दी जानी हैं। इसमें चंडीगढ़ का भी नाम था। केंद्र ने 80 बसों के लिए प्रति बस 45 लाख रुपये सब्सिडी देने की घोषणा की थी। 40 बसें विभाग खरीद चुका है और अन्य 40 बसों के लिए वॉल्वो-आयशर से समझौता हुआ है।
विज्ञापन

10 वर्ष के लिए 115.44 करोड़ रुपये में हुआ है समझौता
परिवहन विभाग ने वोल्वो-आयशर को 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर के दाम पर बसें चलाने का काम दिया है। 10 वर्ष के लिए 115.44 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हुए हैं जबकि अशोक लेलैंड 60 रुपये प्रति किलोमीटर के दाम पर अभी शहर में बसें चला रहा है और 10 वर्ष के लिए 154.01 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हुए हैं। इस तरह अब इलेक्ट्रिक बसें पिछली बार के मुकाबले 15 रुपये प्रति किलोमीटर सस्ती चलेंगी। एक बार चार्ज होने के बाद ये बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस बस में आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम (एफडीएसएस) भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed