फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The couple allegedly swindled clients out of case fees by promising to send them to England; an FIR has been registered against them.

Chandigarh News: इंग्लैंड में भेजने का झांसा देकर केस की फीस हड़पी, दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
The couple allegedly swindled clients out of case fees by promising to send them to England; an FIR has been registered against them.
लुधियाना। साहनेवाल पुलिस ने समराला इलाके में रहने वाले दविंदर सिंह की शिकायत पर लंदन में रहने वाले जगमोहन सिंह टिवाणा और उनकी पत्नी हरविंदर कौर टिवाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दंपती ने दविंदर सिंह को उनके प्रॉपर्टी मामलों की पैरवाई के दौरान लाखों रुपये खर्च करवा लिए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए और उन्हें इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पहले टूरिस्ट वीजा, फिर वर्क परमिट और बाद में स्थायी ठहरने का भरोसा दिलाया। विश्वास में आकर दविंदर सिंह ने अदालत में केसों पर भारी खर्च किया। मामले के निपटने के बाद आरोपियों ने दविंदर सिंह से संपर्क करना बंद कर दिया और बातचीत के प्रयास पर धमकियां दीं। थाना साहनेवाल पुलिस ने दविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और संबंधित धोखाधड़ी मामले के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से लंदन में रहते हैं, लेकिन उनके पास समराला में काफी संपत्ति है। पुलिस ने बताया कि अब मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed