{"_id":"6a306712de656407150d7f5a","slug":"the-countdown-to-summer-has-begun-rain-bearing-clouds-are-on-their-way-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1046521-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्मी की उलटी गिनती शुरू, बारिश लेकर आ रहे हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्मी की उलटी गिनती शुरू, बारिश लेकर आ रहे हैं बादल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 18 से 20 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
बारिश के प्रभाव से 20 जून तक अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15, 16 तथा 18 से 20 जून के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 76 और न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई।