फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The corporation will make its own decisions for the city; proposal for the transfer of powers passed.

Chandigarh News: अपने शहर के फैसले खुद लेगा निगम, अधिकार हस्तांतरण का प्रस्ताव पास

Tue, 30 Jun 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The corporation will make its own decisions for the city; proposal for the transfer of powers passed.
चंडीगढ़। नगर निगम सदन ने सोमवार को शहर के प्रशासनिक अधिकारों से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। मेयर सौरभ जोशी की ओर से पेश टेबल एजेंडा में केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन से संविधान के 74वें संशोधन की भावना के अनुरूप नगर निगम को शहरी नियोजन, भूमि उपयोग नियंत्रण, भवन निर्माण नियमों समेत 12वीं अनुसूची में शामिल सभी नगर निकाय संबंधी अधिकार हस्तांतरित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया कि चंडीगढ़ नगर निगम संविधान के भाग-IXए के तहत गठित शहरी स्थानीय निकाय है। 74वें संविधान संशोधन का उद्देश्य नगरपालिकाओं को मजबूत स्वशासन संस्थाओं के रूप में विकसित करना और स्थानीय कार्यों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपना है। इसके बावजूद पंजाब कैपिटल (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1952 के तहत भवन निर्माण और भूमि उपयोग से जुड़े कई अधिकार अब भी प्रशासन के पास हैं।
विज्ञापन

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि अधिकार मिलने के बाद भवन निर्माण, शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े फैसले स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से लिए जा सकेंगे, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। सदन से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव यूटी प्रशासन और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed