फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The corporation received a grant of 40 crores from the administration, employees may get their salary today

Chandigarh News: निगम को प्रशासन से मिली 40 करोड़ की ग्रांट, आज आ सकती है कर्मचारियों की सैलरी

Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The corporation received a grant of 40 crores from the administration, employees may get their salary today
चंडीगढ़। नगर निगम को प्रशासन से 40 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने के बाद कर्मचारियों की सैलरी का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद है। वित्तीय संकट के चलते निगम कर्मियों को की सैलरी अब तक नहीं मिल पाई थी। यह ग्रांट निगम के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जिससे कर्मचारियों को शुक्रवार को ही उनका बकाया भुगतान मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा निगम अपने नियमित कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं दे पा रहा है। एमसी में कुल 9,748 कर्मचारी हैं, जिनमें 6,965 आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन एमसी के मासिक व्यय का सबसे बड़ा हिस्सा है, जो करीब 26 करोड़ है जबकि नियमित कर्मचारियों के लिए करीब 16 करोड़ आवंटित किए जाते हैं। नियमित कर्मचारियों को हर महीने की 30 या 31 तारीख को वेतन दिया जाता है, लेकिन इस बार वेतन जारी नहीं किया जा सका। अधिकारियों का कहना था कि पैसे खत्म हो चुके हैं। अब प्रशासन से ग्रांट मिलेगी तो ही सैलरी जारी हो पाएगी।
विज्ञापन

पैसों की तंगी से निगम अन्य देनदारियों का भुगतान करने में कर रहा संघर्ष
इस बीच शुक्रवार को प्रशासन ने निगम को 40 करोड़ रुपये जारी कर दिए, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है शुक्रवार को निगम कर्मियों को सैलरी मिल जाएगी। पैसे नहीं होने की वजह से निगम को अपनी बाकी मासिक देनदारियों का भुगतान करने में भी संघर्ष करना पड़ रहा है। निगम को पेंशन करीब 3 करोड़, पानी और बिजली के बिल करीब 12 करोड़, रखरखाव कार्य करीब 11.5 करोड़ और ईंधन की आवश्यकताओं करीब 6 करोड़ जैसी अन्य मासिक बाध्यताओं को पूरा करने में भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed