फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The conductors demanded an increase in grade pay, submitted a memorandum to the Deputy Commissioner in the name of the Chief Minister.

Chandigarh News: परिचालकों ने की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The conductors demanded an increase in grade pay, submitted a memorandum to the Deputy Commissioner in the name of the Chief Minister.
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की पंचकूला और कालका डिपो के परिचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिचालकों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों के प्रधान राजकुमार ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान कुलदीप शर्मा, अनिल कुमार, बृजेश, सुशील कुमार, जयपाल सिंह, रोहताश कुमार, देवेंद्र, शशिपाल संजय और रजनीश दलाल आदि उपस्थित रहे। राजकुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के परिचालक जटिल और जोखिम भरी ड्यूटी करते हैं। अन्य कर्मचारियों की भांति कोई भी शनिवार, रविवार व कोई भी अवकाश समय पर नहीं मिलता। सर्दी, गर्मी, रात्रि सेवा एवं बारिश के मौसम में भी निरंतर सेवा देते हैं। इसके बावजूद उनका वेतन सबसे कम है। महंगाई के इस दौर में परिचालकों के घर का गुजारा चलना भी मुश्किल हो गया है। 50 सालों के पे आयोग में सभी विभागों के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है, मगर परिचालकों का ग्रेड पे कम ही रहा। सभी परिचालकों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पे ग्रेड बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed