फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The complainant himself found the accused of check bounce, handed him over to the police

Chandigarh News: शिकायतकर्ता ने खुद ही ढूंढा चेक बाउंस का आरोपी, पुलिस के हवाले किया

Mon, 28 Nov 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The complainant himself found the accused of check bounce, handed him over to the police
चंडीगढ़। चेक बाउंस के मामले में आरोपी भगोड़े को रविवार सुबह शिकायतकर्ता ने पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि आरोपी विजय कुमार शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर जमानत मिल गई। शिकायतकर्ता सेक्टर-22 निवासी अरुण कुमार गोयल ने विजय कुमार के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज करवाया था। कोर्ट ने उपरोक्त मामले में आरोपी को पीओ घोषित किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अरुण गोयल ने बताया कि विजय कुमार से उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि विजय कुमार किराएदार के तौर पर आने के बाद कई महीने से पैसा नहीं दे रहे थेे। इसी मामले में चेक बाउंस होने पर केस दर्ज करवाया था। कोर्ट ने विजय को 31 अक्तूबर को भगोड़ा करार दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार को उसे विजय के सेक्टर-22 में आने की भनक लगी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम में काल कर पीसीआर बुलाकर उसे काबू करवाया। इसके बाद पीसीआर ने विजय को सेक्टर-22 चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज ने बताया कि अरुण गोयल ने चेक बाउंस मामले में भगोड़ा विजय को काबू करवाया है। विजय को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed