{"_id":"684b3b0abede1e01e90aa9d9","slug":"the-committee-will-decide-who-will-get-the-honor-on-26-january-and-15-august-chandigarh-news-c-16-pkl1043-735430-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 26 जनवरी और 15 अगस्त को किन्हें मिलेगा सम्मान, कमेटी करेगी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 26 जनवरी और 15 अगस्त को किन्हें मिलेगा सम्मान, कमेटी करेगी तय
विज्ञापन
सम्मान प्रमाणपत्र के लिए कमेटी का यूटी प्रशासन ने किया पुनर्गठन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को सम्मान प्रमाणपत्र देने के लिए कमेटी का पुनर्गठन कर दिया है। यह कमेटी तय करेगी कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को किन्हें सम्मान मिलेगा।
प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार कमेटी गृह सचिव की अध्यक्षता में कार्य करेगी, जबकि पुलिस महानिरीक्षक, सचिव (कार्मिक), उपायुक्त और संयुक्त सचिव/अतिरिक्त सचिव/विशेष सचिव (गृह) इसके सदस्य होंगे। यह संशोधन प्रशासन की 2007, 2016 और 2023 की पूर्व अधिसूचनाओं में आंशिक बदलाव करते हुए किया गया है। पुनर्गठित कमेटी हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस से पहले योग्य कर्मचारियों के नाम की सिफारिश करेगी। हालांकि, सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान करने की शर्तें और नीति पहले की तरह ही बनी रहेंगी।