फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The coldest night of the season... People shivering in the cold, temperature reached 6 degrees

Chandigarh News: सीजन की सबसे सर्द रात... ठंड से ठिठुरे लोग, 6 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Thu, 12 Dec 2024 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
The coldest night of the season... People shivering in the cold, temperature reached 6 degrees
रोहटा। गांव पूठखास में महिलाओं से वार्ता करते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह। संवाद - फोटो : केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए अनुसंधान संस्थानों का बजट बढ़ाने के संकेत
रोहटा (मेरठ)। विकास खंड रोहटा के गांव पूठखास के राजकीय इंटर कॉलेज में सुशासन सप्ताह के तहत रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज सरकार आमजन के दरवाजे पर आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद जमीन उनके पुत्रों के नाम स्वत: आ जानी चाहिए। अगर इसमें कोई विलंब हुआ तो ठीक नहीं होगा, अधिकारी से जवाब तलब होगा। उन्होंने जिला अधिकारी दीपक मीणा से कहा कि किसी भी सूरत में गोवंश खेतों में दिखाई न दें। किसानों ने खाद की समस्या रखी तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार और आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन



सीएमओ की वेशभूषा पर भड़के मंत्री
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने चौपाल कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया की वेशभूषा को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम दीपक मीणा से सीएमओ की वेशभूषा पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। सीएमओ ने अपनी गलती पर मंच से ही माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैविक खेती करें किसान
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग करने से खानपान जहरीला होने के कारण कैंसर के रोगी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। गंभीर बीमारियों से बचने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करने पर बल दिया। साथ ही साथ जैविक खेती करें।

पानी सप्लाई पर नाराजगी जताई
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने राशन वितरण की समीक्षा की। टंकी से पानी की सप्लाई बंद होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बिजली आपूर्ति नहरी पानी की भी समीक्षा की। ग्रामीणों ने गांव में सफाईकर्मी की नियुक्ति की मांग की। सीएमओ को गांव में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा व पुष्टाहार के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं।
ग्रामीणों की दो मांगे मानी
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में पशु चिकित्सालय, श्मशान का जीर्णोद्धार की मांग रखी। मंत्री ने दोनों मांगें स्वीकार करते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।


यह रखी समस्याएं
बिजली की जर्जर लाइन से जलकर राख हुई फसलों का मुआवजा दिलाने, ट्यूबवेलों पर चोरी की घटनाएं रोकने, हेलमेट की आड में पुलिस द्वारा राहगीरों का शोषण न करने, गन्ना भुगतान कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि पिछले सत्र का पूरा बकाया गन्ना भुगतान कर दिया गया है। इस वर्ष का गन्ना भुगतान भी जारी है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेश राणा व संचालन बीडीओ राजीव कुमार ने किया। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, एसडीएम कमल किशोर कंडारकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed