फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The cold wave has intensified the chill in Punjab, with Faridkot being the coldest.

Chandigarh News: पंजाब में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, फरीदकोट सबसे ठंडा

Thu, 29 Jan 2026 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
The cold wave has intensified the chill in Punjab, with Faridkot being the coldest.
-घने कोहरे के कारण बठिंडा व आदमपुर में दृश्यता शून्य, पटियाला में 150 मीटर दर्ज
विज्ञापन

---
अमर उजाला
पटियाला। पंजाब में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा फरीदकोट रहा, जहां तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण बठिंडा और आदमपुर में दृश्यता शून्य रही, जबकि पटियाला में यह 150 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी पूरे राज्य में शीत लहर और घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 31 जनवरी से चार दिन राज्य में बारिश का अलर्ट है। विशेषकर 1 फरवरी को मौसम और अधिक खराब रहेगा। तेज हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही आकाश में बिजली चमकेगी और कई क्षेत्रों में बारिश होगी। लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए अलाव, गर्म कपड़े और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य शहरों का तापमान
शहर- न्यूनतम- अधिकतम
फरीदकोट: 3- 22.7
बठिंडा: 3.8- 19.5
फिरोजपुर: 3.4- 20.1 अमृतसर: 4.7- 18.8
लुधियाना: 8.2- 19.8
पटियाला: 8- 20.8
रूपनगर: 8.3- 22.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article