फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Chairman and members of the Human Rights Commission heard 20 cases as soon as they took charge.

Chandigarh News: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने कार्यभार संभालते ही 20 केसों की सुनवाई की

Wed, 27 Nov 2024 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
The Chairman and members of the Human Rights Commission heard 20 cases as soon as they took charge.
आयोग ने तय किया कि 14 महीने से लंबित केसों को डेढ़ से दो महीने में समाप्त किया जाए
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ललित बत्रा और सदस्य कुलदीप जैन व दीप भाटिया ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन पूरी बेंच ने बुधवार को ही 20 केसों की सुनवाई की। इनमें कुछ पुराने केस थे और कुछ नए केस। इसके साथ ही आयोग ने तय किया कि 14 महीने से लंबित केसों की सुनवाई अगले डेढ़ से दो महीने में पूरी हो जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।
उल्लेखनीय है कि राज्य मानवाधिकार में 14 महीने से सुनवाई ठप पड़ी थी। इससे करीब छह हजार से ज्यादा केस लंबित हो गए थे। हरियाणा सरकार ने मंगलवार 26 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त जज ललित बत्रा को हरियाणा मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप जैन और एडवोकेट दीप भाटिया को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता दीप भाटिया आयोग के सदस्य एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

आयोग के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि आयोग के चेयरमैन और सदस्यों की एक राय है कि 14 महीने से लंबित केसों की सुनवाई अगले डेढ़ से दो महीने में पूरी कर दी जाए। पुराने केसों के साथ नए केसों की भी सुनवाई जारी रखी जाए। इससे लंबित केसों को समाप्त करने में आसानी होगी। उनका साफ मानना है कि अब किसी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार आयोग के सदस्यों की नियुक्ति संविधान दिवस के दिन हुई है और संविधान दिवस के दिन कार्यकाल पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed