फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The captain tried to feel affinity, uttering clouds at defeat

कैप्टन ने की अपनत्व का अहसास कराने की कोशिश, बोले बादल की हार तय

Wed, 01 Feb 2017 01:00 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
The captain tried to feel affinity, uttering clouds at defeat
बादल और कैप्टन

दो तारीख मगरों आपणे पिंड लंबी ही घुमना..., चौण प्रचार तो फ्री होजूं। इस वार पहली वार बाबा जी (मुख्यमंत्री बादल) हारणगे उत्थों। बाबा जी कहिंदे ने लाज रख लयो, इस वार बाबा जी दी लाज (लंबी सीट) में रख ही लेणी...। इस वारी तां मैं हाले तक पटियाला वी नई वड़ेया...।’ 

विज्ञापन


कुछ इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और लंबी विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को मुक्तसर में बोले। कैप्टन घास मंडी चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी करण कौर बराड़ के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने माना कि राज्य की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने में व्यस्त होने के कारण जहां वह नामांकन भरने के बाद एक बार लंबी गए हैं। वहीं अभी अपने गढ़ पटियाला में वह एक भी दिन प्रचार न कर पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मराड़ को नहीं आने दूंगा कांग्रेस में’

The captain tried to feel affinity, uttering clouds at defeat
कैप्टन अमरिंदर सिंह


एक फरवरी को वह अपने पक्ष में दिन भर पटियाला में ही प्रचार करेंगे। कैप्टन बोले कि लंबी सीट से मुख्यमंत्री की इस बार हार तय है। जो मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से न निभा सके उसे मुख्यमंत्री रहने का अधिकार होता ही नहीं है। 

लंबी हलके के विभिन्न हिस्सों पर जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, सतिंदरजीत सिंह मंटा, तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, अवतार सिंह वनवाला, पप्पी तरमाला ने कब्जा ही कर रखा है। शिअद-भाजपा व आप पर निशाना साधते हुए कैप्टन ने इस चुनाव में इन दलों को भगाने का आह्वान किया। 

कैप्टन ने कहा कि बादल इतना रुपया जोड़ रहे हैं क्या वह इतना रुपया अपने साथ लेकर जाएंगे। अब उनकी उम्र 94 साल हो चुकी है और वह कुछ ही दिन के मेहमान हैं। बादल चुनाव आने पर किसानों के कर्ज माफ करने की बातें कर रहे हैं। 

दस वर्ष तक क्या वह सो रहे थे। इस चुनाव में वह इनका मांझा फेर देंगे। कैप्टन बोले कि बादल इस समय बुड्ढे हो गए हैं लेकिन परंतु अगर बेअदबी कांड में इनका हाथ सामने आया तो वह इनके बुढ़ापे का लिहाज न करते हुए भी इन्हें जेल में डलवाएंगे।

‘मराड़ को नहीं आने दूंगा कांग्रेस में’
शिअद से बागी होकर चुनाव लड़ रहे आजाद प्रत्याशी सुखदर्शन सिंह मराड़ पर भड़ास निकालते हुए कैप्टन बोले कि मराड़ अपने फायदे को बार-बार दल बदलते रहते हैं। पहले वो शिअद में थे तो पिछले चुनाव में आजाद जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

यह नारे रहे आकर्षण का केंद्र

The captain tried to feel affinity, uttering clouds at defeat
पंजाब विधानसभा चुनाव

बाद में फिर से शिअद में चले गए थे। अब फिर से वह शिअद से बागी होकर आजाद चुनाव लड़ जीतने के ख्वाब देख रहे हैं। अगर वह जीत भी जाते हैं तो उन्हें कांग्रेस में कभी भी शामिल नहीं होने देंगे। 

यह क्या कह गए जनाब
कैप्टन के आने से पहले करण कौर बराड़ के पुत्र और पंजाब कांग्रेस के सचिव करनबीर सिंह बराड़ ने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया उनकी जुबान फिसल गई। करनबीर के मुंह से निकल पड़ा कि जो सीवरेज ओवरफ्लो होकर बाहर आ रहा है वह हमारी देन ही है। इससे सभी मंद-मंद मुस्कुरा हंसने लगे। वह कहना तो चाह रहे थे कि शहर में डला सीवरेज उनकी देन है।

यह नारे रहे आकर्षण का केंद्र
न रोजी न मराड़, जितूगी करन कौर बराड़
इक्क रुपया चांदी दा, बादल किवें मांझी दा
अखाड़ा सुणाउण लई ही लोकां नूं बुलाया...कोई कांग्रेस दीयां उपलब्धियां वी दस्सो, जां शहीदां बारे वी दस्सों।’

उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
रैली में पूरी सड़क रोककर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गईं थीं। वहीं क्रॉस झंडियां लगाकर आचार संहिता को अंगूठा दिखाया गया। बिजली के सरकारी खंभों पर भी कांग्रेस प्रत्याशी करन कौर बराड़ के फ्लैक्स और झंडियां लगाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed