फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The captain said the attack on the convoy of badal is anger of people

बादल के काफिले पर हमले को कैप्टन ने बताया दुखी लोगों का गुस्सा

Tue, 10 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
The captain said the attack on the convoy of badal is anger of people
कैप्टन

प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले पर जलालाबाद में हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही कहा कि इसकी आशंका थी, क्योंकि लोगों में काफी गुस्सा भरा है।

विज्ञापन


जो सिर्फ चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे थे। कैप्टन ने लोगों से अपील की कि वे अपना गुस्सा दिखाने के लिए हिंसा के बजाय वोट का सहारा लें।उन्होंने कहा कि अकालियों के दस साल के कुशासन से दुखी लोगों का गुस्सा जायज है।
विज्ञापन


लेकिन उनका कानून को हाथ में लेना सही नहीं है। उन्हें मतदान तक इंतजार करना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि एक बार आचार संहिता लागू होने की देर है, बादल लोगों के गुस्से का सामना किए बगैर अपने ही गांवों में नहीं घुस सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हिंसा के बजाय वोट का सहारा लें'

The captain said the attack on the convoy of badal is anger of people
कैप्टन अमरिंदर

अकालियों के राज में लोग दहशत की जिंदगी जी रहे थे, वे सिर्फ आचार संहिता लागू होने के इंतजार में थे। राज्य में हालात काफी खराब हैं, इन्हें और खराब होने से रोकने के लिए चुनाव आयोग को कड़े कदम उठाने चाहिए। 

पिछले दस सालों से बादल और उनके भ्रष्ट सहयोगी लोगों को आतंकित कर रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है, माफिया और गुंडों का राज है। 

अकालियों की लोक विरोधी नीतियों से तंग आ चुके लोग इस चुनाव में अकालियों को उखाड़ फेंकेंगे। रविवार को जलालाबाद में एक रैली को संबोधित करने के बाद सुखबीर जैसे ही निकले, लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। यह तुरंत हमला दिखाता है कि लोग दस सालों के कुशासन से कितने दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed