फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The campaign for national empowerment begins with self-empowerment.

Chandigarh News: स्वशक्तिकरण से राष्ट्रशक्तिकरण अभियान का आगाज

Tue, 18 Nov 2025 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The campaign for national empowerment begins with self-empowerment.
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के राजयोग भवन में मंगलवार को ब्रह्मकुमारी के सुरक्षा सेवा प्रभाग की ओर से स्वशक्तीकरण से राष्ट्रशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सुरक्षा बलों से जुड़े अधिकारी और जवान शामिल हुए। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन


राजयोग शिक्षिका बीके नेहा दीदी ने बताया कि यह आयोजन देश के रक्षकों के मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्थान चंडीगढ़ तथा सुरक्षा सेवा प्रभाग माउंट आबू (मुख्यालय) के संयुक्त प्रयास से हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा सेवा प्रभाग के 25 वर्ष पूरे हाेने पर यह कार्यक्रम सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा सेवा प्रभा की 25 वर्षों की सफल यात्रा पर आधारित वीडियो के माध्यम से हुई। इसके बाद बीके जयगोपाल लूथरा ने मेडिटेशन गीत पेश किया। कुमारी मिष्टी ने स्वागत नृत्य किया।

मुख्य सत्र में प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ईवी गिरीश ने बात की। चंडीगढ़ के आइजीपी पुष्पेंद्र कुमार शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के मनोबल एवं भावनात्मक सुदृढ़ता के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। राजयोगिनी बीके उत्तरा दीदी, जोनल इंचार्ज पंजाब ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed