फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The bike collided as soon as the jeep door opened; Scorpio crushed, death

Chandigarh News: जीप का दरवाजा खुलते ही बाइक टकराई<bha>;</bha> स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

Wed, 07 Aug 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
The bike collided as soon as the jeep door opened; Scorpio crushed, death
चंडीगढ़। सेक्टर-10 में सोमवार देर शाम अचानक जीप का दरवाजा खुलने से टकराई बाइक से सड़क पर गिरे युवक को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू पांंडेय मूलरूप से उत्तराखंड और हाल निवासी नयागांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर खड़ी जीप कार में सवार एक व्यकि्त ने पीछे का दरवाजा अचानक खोल दिया। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे राजू की बाइक जीप के दरवाजे के साथ टकरा गई और वह नीचे गिर गया. तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उसको कुचल दिया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में युवक को जीएमएसच-16 में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और जीप व कार स्कॉर्पियो चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नयागांव निवासी तरुण पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजू पांडेय स्वीगी में डिलीवरी ब्वॉय था। सोमवार शाम को वह सेक्टर-10 में माउंट व्यू होटल के पीछे डिलीवरी देने गया था। जब वह वापस आ रहा था तो सड़क किनारे खड़ी जीप कम्पास में बैठे युवक नेे जीप का पिछला दरवाजा खोल दिया। इससे वह बाइक समेत दरवाजे से टकरा गया और सड़क पर गिर गया। इसी बीच वह पीछे से आ रही स्कॉर्पियो के नीचे कुचला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जीप चालक सेक्टर-15ए निवासी अर्णव और स्कॉर्पियो चालक मोहाली सेक्टर-79 निवासी जगदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों गाड़ी चलाने वाले नाबालिग थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed