{"_id":"b8f3811ecbfb8296ba88c21523d27826","slug":"the-best-3-days-of-big-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सबसे सस्ते 3 दिन’ में यहां खरीदिए हर चीज सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सबसे सस्ते 3 दिन’ में यहां खरीदिए हर चीज सस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
भारत का बहुप्रतिक्षित और बेहतरीन शापिंग उत्सव बिग बाजार का सबसे सस्ता तीन दिन काफी धमाकेदार रहेगा।
विज्ञापन
24 से 26 जनवरी के बीच ये ऑफर बिग बाजार, फूड बाजार, एफबीबी, केबीज फेयरप्राइस और बिग एप्पल के देश भर के 500 से ज्यादा स्टोर्स में मिलेंगे।
पहली बार आप देश भर में बिग बाजार डायरेक्ट फ्रेंचाइजी के जरिए बिग बाजार के सबसे सस्ते 3 दिन की खरीदारी का अनुभव घर के बेहद करीब भी पा सकते हैं।
बेहद सस्ती कीमतों, मेगा डील्स और छूट के जरिये ग्राहक सबसे सस्ते 3 दिनों के दौरान बिग बाजार, एफबीबी, केबीज फेयरप्राइस और फूड बाजार में अपने पैसे की अधिकतम कीमत वसूल सकेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, खाद्य और राशन, कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, बैग, किचन से लेकर घर के सजावट का सामान बिग बाजार के इस ऑफर के तहत मिलेगा।
बिग बाजार के चीफ मार्केटिंग आफिसर अक्षय मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय हर उत्पाद की अधिकतम वैल्यू चाहते हैं। बिग बाजार के इन तीन दिनों के दौरान ग्राहकों को सबसे बेहतरीन खरीदारी का अनुभव हासिल होगा।
विज्ञापन
हमें पूरा भरोसा है कि इस साल भी सबसे सस्ते दिन को ग्राहकों की ओर से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलेगी।