फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The association filed a petition in the High Court against encroachment

Chandigarh News: अतिक्रमण के खिलाफ एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में याचिका की दायर

Fri, 07 Apr 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The association filed a petition in the High Court against encroachment
पंचकूला। शहर की सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में शहर के अतिक्रमण के खिलाफ याचिका दायर की है। एसोसिएशन की तरफ से यह याचिका एडवोकेट रंजीत सिंह कालरा, रणदीप एस चौहान और दक्षिता देशवाल ने 17 फरवरी 2023 को दायर की है। याचिका में कहा गया है कि एचएसवीपी और नगर निगम की ओर से उनके क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर में कई जगह पर लोगों ने गैरकानूनी तरीके से अपने घरों के आस-पास एचएसवीपी या नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कों से गुजरने में वाहन चालकों, स्कूलों बस, एंबुलेंस या फायर-ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। रास्ता कम हो जाने के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। अतिक्रमण के कारण सेक्टर की बी और सी सड़कों पर क्षमता से अधिक यातायात भार बढ़ गया है। इससे रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


पांच साल पहले हुए हादसे का भी किया जिक्र
याचिका में यह भी बताया गया है कि करीब 5 साल पहले सेक्टर-10 में गैस सिलिंडर फटा था। समय पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई। उस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी हरियाणा सरकार द्वारा इन अतिक्रमण को हटाने के लिए सन 1998 के बाद से आज तक कोई भी पब्लिक-नोटिस नहीं दिया गया। वहीं स्थानीय नागरिक गैर कानूनी तरीके से अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


26 अप्रैल को होगी सुनवाई
इस याचिका पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होनी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर ने बताया कि सुनवाई के दिन एचएसवीपी और नगर निगम अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पक्ष रखना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के सात सरोकारों में एक होने के बावजूद शहर से अतिक्रमण को हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed