फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administration woke up from sleep, formed a committee, sought a report on the sudden increase in tomato prices

Chandigarh News: नींद से जागा प्रशासन, बनाई कमेटी, टमाटर के अचानक बढ़े दामों पर मांगी रिपोर्ट

Mon, 17 Jul 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The administration woke up from sleep, formed a committee, sought a report on the sudden increase in tomato prices
चंडीगढ़। शहर में पिछले कुछ दिनों से फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के दाम तो 350 रुपये किलो तक पहुंच गए। कई अन्य सब्जियां भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गईं। पिछले पांच-छह दिन से बढ़े इन दामों को लेकर अब प्रशासन की नींद खुली है और तीन सदस्यीय एक कमेटी गठित की है जो सोमवार को रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही यह कमेटी आने वाले समय में फल, सब्जी और अनाज के दाम, खरीद-बिक्री और क्वालिटी पर भी नजर रखेगी। यूटी प्रशासन के खाद्य व आपूर्ति विभाग की तरफ से रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में लिखा है कि फल सब्जियां आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। शहर के साथ पूरे देश में ही टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। कमेटी में खाद्य व आपूर्ति विभाग विभाग के संयुक्त निदेशक, मार्केट कमेटी के प्रशासक व संयुक्त/अतिरिक्त रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज को शामिल किया गया है। कमेटी की अध्यक्षता इन सभी में से सबसे वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जबकि इसमें विभाग के संयुक्त निदेशक को मेंबर कन्वीनर बनाया गया है। कमेटी की तरफ से जिन भी फल सब्जियों के दाम अधिक होंगे, उनकी उपलब्धता व वितरण को लेकर योजना तैयार की जाएगी। साथ ही इनके दाम व क्वालिटी का भी ध्यान रखा जाएगा। इस काम के लिए महीने में एक बार कमेटी की बैठक होगी। शहर में 80 से 100 रुपये किलो थोक में टमाटर मिल रहा है जबकि रिटेल में 120 से 140 रुपये प्रति किलो टमाटर की बिक्री हो रही है। टमाटर के इन बढ़े हुए दामों पर रोक लगाने के लिए ही विभाग ने कमेटी से अपनी रिपोर्ट मांगी है ताकि दाम को कंट्रोल करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि यह कमेटी एक प्लान तैयार करेगी कि कैसे जिन सब्जियों के दाम बहुत महंगे हैं, उनकी खरीद करके आमजन को सस्ते दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed