फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused were supplying fake medicines in Delhi, UP and Baddi for three months.

Chandigarh News: आरोपी तीन महीने से दिल्ली, यूपी और बद्दी में सप्लाई कर रहे थे नकली दवाइयां

Mon, 11 Nov 2024 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The accused were supplying fake medicines in Delhi, UP and Baddi for three months.
मोहाली। नकली दवाओं का कारोबार करने वाले तीनों आरोपी पिछले तीन महीने से बद्दी, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दवाइयों की सप्लाई कर रहे थे। मोहाली पुलिस की एक टीम ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली व उत्तरप्रदेश की पुलिस से तालमेल कायम किया है। पुलिस की एम टीम दिल्ली व यूपी के लिए रवाना हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ एक क्लू लगा है जिससे आरोपियों के सीधे तार दिल्ली की एक फार्मा कंपनी से जुड़े मिले हैं। पिंजौर के खोलमुला का रहने वाला छिंदा सिंह इसका किंगपिन है। वही, नकली दवाओं के लिए आगे बातचीत करता था। तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। तीनों को सोमवार दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमके पार्क तंगौरी में कुछ लोग नकली दवाइयां बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं। आईटी सिटी पुलिस के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने पुलिस टीम के साथ पार्क के प्लॉट नंबर 597 पर छापा मारा। जब जांच की फैक्टरी में बीपी और शुगर सहित कई तरह की नकली दवाएं मिली। फैक्ट्री से टेल्मा एम, क्लेव की पैकिंग बरामद की गई। पुलिस के अनुसार टेल्मा कंपनी कई प्रकार के टैबलेट बनाती है, जिन्हें गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed