{"_id":"6116da818ebc3ee04a186344","slug":"the-accused-cook-immersed-in-a-debt-of-2-5-lakhs-had-arrived-from-activa-to-carry-out-the-crime-chandigarh-news-pkl423425966","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख के कर्ज में डूबा आरोपी कुक, एक्टिवा से पहुंचा था वारदात को अंजाम देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख के कर्ज में डूबा आरोपी कुक, एक्टिवा से पहुंचा था वारदात को अंजाम देने
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8बी स्थित कोठी नंबर 728 में पंजाब के पूर्व अतिरिक्त चुनाव आयुक्त कहर सिंह की 98 वर्षीय पत्नी जोगिंदर कौर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित तहसील भनौली के गांव गिगड़ चार्चाली खान निवासी कैलाश भट्ट (31) है, जोकि सेक्टर-8 में किराए के मकान में रहकर कुक का काम करता था। कोरोना काल में उसकी नौकरी जाने से उस पर ढाई लाख रुपये का कर्जा हो गया, इसके चलते वह एक्टिवा से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था, लेकिन पकड़े जाने के डर से वृद्धा की हत्या कर फरार हो गया। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
सेक्टर-3 थाने में प्रेसवार्ता में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि जोगिंदर कौर की देखभाल करने वाली नौकरानी भावना और आरोपी कैलाश एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इनकी जान-पहचान पार्र्क में टहलने के दौरान हुई थी। कैलाश कुक का काम करता था। उसकी कोरोना काल में नौकरी चली गई। घर का खर्चा पूरा करने के लिए उसने कर्जा लेना शुरू कर दिया। कर्जा ढाई लाख का हो गया। आरोपी को कोठी में अकेले रहने वाली जोगिंदर कौर के बारे में भी पता था। छह अगस्त की शाम आरोपी ने भावना को पार्क में टहलते देखा। इसके बाद वह एक्टिवा से सेक्टर-8 जोगिंदर कौर की कोठी में पहुंचा। पहले उसने नौकरानी भावना के कमरे से कुछ नकदी व अन्य सामान चुराए। इसके बाद जोगिंदर कौर की नजर उस पर पड़ गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पहले उनसे हाथापाई की, फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। कैलाश अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहता था।
आरोपी की ऐसे हुई गिरफ्तारी
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास की कोठियों समेत सेक्टरों में काम करने वाले नौकरों की सूची तैयार कर पूछताछ की। साथ ही करीब 15 लोगों को हिरासत में भी लिया। दूसरी तरफ, पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल डंप डाटा और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद पुलिस को उक्त आरोपी के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े, मास्क और सैंडल को जब्त कर सीएफएसएल भेज दिया है, जहां जोगिंदर कौर के खून से इसका मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे की थी वारदात
बता दें कि बीते 6 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-8बी स्थित कोठी नंबर-728 में 98 वर्षीय जोगिंदर कौर लहूलुहान पड़ी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जोगिंदर के गले पर चाकू से वार किए गए थे। जिस कमरे में वारदात हुई थी, वहां और नौकरानी के कमरे का सामान बिखरा हुआ था। कमरे से खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ था। जोगिंदर मकान के अगले हिस्से में अकेले रहती थीं और नौकरानी ही उनकी देखभाल करती थी। वारदात के वक्त नौकरानी पार्क में टहलने गई थी।