{"_id":"647658355e95cf6f090460d4","slug":"the-accused-arrested-for-attacking-the-pilot-and-his-partner-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1183-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पायलट और उसके साथी पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पायलट और उसके साथी पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर केएफसी के पास फार्च्यूनर कार में आए लुटेरों की ओर से एक पायलट गुरमन सिंह और उसके साथी उदयवीर के साथ मारपीट करने के एक आरोपी को बलौंगी थाना पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों घायलों के बयानों के आधार पर एक युवती सहित कुल छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी की पहचान संगरूर के रहने वाले समनदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को संगरूर से गिरफ्तार कर वारदात के समय चलाई जा रही उसकी फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य सभी साथियों के पहचान कर ली है। बलौंगी थाना प्रभारी पी. ग्रेवाल ने दावा किया है कि जल्द ही सारे आरोपी गिरफ्त में होंगे।
कार नंबर के आधार पर आरोपी को पकड़ा
थाना प्रभारी पैरीविंकल ने बताया कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात के बाद पीड़ितों द्वारा बताए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जैसे-तैसे आरोपियों की कार का नंबर पता किया। इसके बाद कार का नंबर पता कर पुलिस संगरूर में आरोपी के घर तक पहुंची और उसे काबू कर उसके पास से वारदात के समय प्रयोग की गई उसकी कार तक कब्जे में ले ली।
यह है मामला
गुरमन सिंह और उसका दोस्त उदयवीर दोनों कार में अपने दोस्त की दादी के भोग में जालंधर जा रहे थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट रोड पर स्थित केएफसी के पास पहुंचे तो पीछे से आई फार्च्यूनर कार ने उनकी कार के आगे गाड़ी लगा दी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी से उतरते ही मारपीट शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए उन्होंने शोर मचाया तो वे उनकी जेब से करीब 17 हजार रुपये निकालकर भाग गए थे।