फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The absconding culprit who committed murder by stabbing with a rod was arrested

Chandigarh News: रॉड से वार कर हत्या करने वाला फरार दोषी चढ़ा हत्थे

Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
The absconding culprit who committed murder by stabbing with a rod was arrested
चंडीगढ़। सिर पर रॉड मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर सबूत मिटाने के मामले में पैरोल जंप कर फरार हुए हत्या के दोषी को पुलिस ने पकड़ा है। उसकी पहचान हरियाणा के जींद निवासी बजिंदर के रूप में हुई है। उसने वर्ष 2021 में पैरोल जंप कर ली थी। 21 सितंबर 2001 को मनीमाजरा थाना पुलिस ने हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक रूप से कैद में रखने की धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था। मामले में बिहार के ओम प्रकाश शिकायतकर्ता थे जो उस वक्त मनीमाजरा में रह रहे थे। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 20 सितंबर 2001 को बरजिंदर कुमार और उसका दोस्त राजबीर सिंह उनके मकान मालिक अजमेर सिंह के मकान में आए थे। शिकायतकर्ता ने उनके लिए खाना बनाया था। इसके बाद अजमेर सिंह रात लगभग 12 बजे सो गया और इसी दौरान बजिंदर, राजबीर और अजमेर की पत्नी बबली रॉड लेकर पहुंचे और शिकायतकर्ता को धमकाते हुए अजमेर के कमरे में चले गए। यहां बजिंदर ने अजमेर के सिर पर रॉड से हमला किया। वहीं, बबली ने अजमेर के पैर पकड़े और राजबीर ने भी कई बार अजमेर के सिर पर वार किए, जिसमें अजमेर की मौत हो गई। इसके बाद अजमेर के लाश को टॉयलेट तक घसीट कर ले गए और कमरे से खून के निशान साफ किए गए। खून से सने कपड़ों को टॉयलेट में फेंक दिया। मृतक की लाश को चद्दर में लिपेट कर मारूति कार में डाल ले गए। कार राजबीर ने चलाई थी।
विज्ञापन

वहीं जाते हुए शिकायतकर्ता को धमका गए कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो उसे भी मार देंगे। सुबह करीब 4 बजे आरोपी घर को बाहर से कुंडी लगा गए थे और दोपहर तीन बजे वापस आए और कमरे को पेंट कर दिया। शिकायतकर्ता को बाजार से दूध लाने को कहा। शिकायतकर्ता ने सारी कहानी मार्किट प्रधान हरजीत सिंह को बताई। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज हुई, जिसके बाद राजबीर, बजिंदर अैर बबली 22 सितंबर 2001 को पकड़े गए। 11 अगस्त, 2005 को तीनों दोषी करार हुए। इन्हें उम्रकैद और जुर्माना सुनाया गया। इसके बाद कोरोना काल में पैरोल मिलने पर बजिंदर जेल से बाहर गया और वापस नहीं आया। उसके खिलाफ 8 दिसंबर 2020 को मामला दर्ज हुआ। खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी बजिंदर को गाजियाबाद के गांव साहिबाबाद से 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे बुड़ैल जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed