फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The 29th Annual Kabaddi Tournament and other matches will begin in Sohana on December 12th

Chandigarh News: सोहाना में 12 दिसंबर से 29वां वार्षिक कबड्डी टूर्नामेंट व अन्य मुकाबले

Mon, 08 Dec 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The 29th Annual Kabaddi Tournament and other matches will begin in Sohana on December 12th
मोहाली। सोहाना का 29वां वार्षिक कबड्डी टूर्नामेंट सेक्टर-79 के एमिटी स्कूल के सामने बड़े ग्राउंड में 12 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सोहाना क्लब के प्रधान रणदीप सिंह रूबल, रूपिंदर सिंह रूपा और समिति के सदस्यों ने दी। यह टूर्नामेंट पहले शिवालिक स्कूल के ग्राउंड में होता था लेकिन इस बार अधिक दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए इसे नए ग्राउंड पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बच्चों के 32, 37, 42, 47, 52 और 57 किलोग्राम के वजन वर्ग के मुकाबले होंगे। अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को साइकिल और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार पहली बार लड़कियों के लिए विशेष दिन (13 दिसंबर) रखा गया है। इस दिन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को नई एक्टिवा–स्कूटी और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। समिति के अनुसार इस साल टूर्नामेंट में पारंपरिक शिकारी कुत्तों, बैलगाड़ियों और घुड़सवारी से जुड़े मुकाबले भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार :
* 12 दिसंबर: कुत्तों की दौड़
* 13 दिसंबर: बैलों की दौड़
* 14 दिसंबर: घोड़ों की दौड़ और गांव-तीन बाहर की टीमों के मुकाबले, बेस्ट रेडर के लिए बुलेट मोटरसाइकिल, पहला इनाम 1 लाख रुपए, दूसरा इनाम 71 हजार रुपए
* 15 दिसंबर: ऑल ओपन मुकाबले, विजेताओं को 3.5 लाख और 2.5 लाख रुपए, बेस्ट रेडर को सोनालिका ट्रैक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed