फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TET pass unemployed teachers protests in front of residence of Punjab education minister in Sangrur

संगरूर: बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस में धक्का-मुक्की, शिक्षामंत्री की कोठी के बाहर धरने पर बैठे

Sun, 01 Mar 2020 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
TET pass unemployed teachers protests in front of residence of Punjab education minister in Sangrur
शिक्षामंत्री की कोठी घेरने पहुंचे टेट पास अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले पांच महीनों से संगरूर में राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने रविवार को शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने बेशक बैरीकेड लगाकर बेरोजगार अध्यापकों को कोठी से दूर रोकने का प्रयास किया लेकिन बेरोजगार अध्यापक आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद बेरोजगार अध्यापकों ने वहीं पर धरना लगा दिया।

विज्ञापन


इससे पहले जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पक्के मोर्चे पर इकट्ठे होने के बाद शहर में रोष मार्च निकालते हुए बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर ढिल्लवां, महासचिव गुरजीत कौर खेड़ी, प्रदेश प्रेस सचिव रणदीप संगतपुरा ने कहा कि शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा बार्डर एरिया के स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती के लिए जारी इश्तिहार को टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन ने भद्दा मजाक करार दिया है। 
विज्ञापन


2182 असामियों के इश्तिहार अधीन पंजाबी की 60, हिंदी की 40 और सामाजिक शिक्षा विषय की 52 असामियों के लिए विभाग द्वारा आवेदनों की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार बीएड अध्यापक पिछले 5 महीनों से संगरूर में पक्का मोरचा लगाकर पंजाब भर में रिक्त पड़े अध्यापक पद भरने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टेट पास करने के बावजूद उम्मीदवार बेरोजगारी का संताप झेल रहे हैं। हजारों उम्मीदवार नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा भी बिता चुके हैं जिस कारण वह आयु सीमा 37 से 42 साल करके 15 हजार असामियों के लिए इश्तिहार जारी करने की मांग करते हैं। पंजाब में करीब 30 हजार पद रिक्त हैं। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश नेता नवजीवन बरनाला, गुरदीप मानसा, अमन सेखा, अमन बावा, रणबीर नदामपुर, संदीप गिल और जगजीत जग्गी जोधपुर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed