फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrorist zakir musa hidden in punjab, Alert by intelligence agencies

पंजाबः सिख युवक के वेष में पंजाब में छिपा है आंतकी जाकिर मूसा, फोटो हुई जारी...प्रदेश भर में अलर्ट

Fri, 07 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
terrorist zakir musa hidden in punjab, Alert by intelligence agencies
आतंकी जाकिर मूसा

कश्मीरी आतंकी जाकिर मूसा की तलाश में जुटी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी मिली थी कि मूसा दो जिलों बठिंडा और फिरोजपुर में सिख युवक के वेष में रह रहा है। गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों ने एक नया खुलासा किया कि मूसा ने दाढ़ी-मूछें बढ़ाकर सिख जैसी वेषभूषा बना ली है। 

विज्ञापन


एजेंसियों ने इस बारे में मूसा का एक फोटो भी जारी किया है, जिसमें मूसा ने पगड़ी पहन रखी है और वह एक सिख वेष में दिख रहा है। मूसा आतंकी संगठन गजवा-तुल-हिंद का चीफ है।
विज्ञापन


मूसा के नए वेष वाला फोटो पोस्टर के रूप में सुरक्षा एजेंसियों ने जारी कर दिया है। मूसा की तलाश में उसके ऑरिजनल चेहरे वाले पोस्टर गुरदासपुर और अमृतसर में कई स्थानों पर लगाए गए थे, लेकिन उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पता चला है कि खुफिया एजेंसियों ने पंजाब के कुछ अन्य शहरों में भी मूसा की तलाश शुरू की है, क्योंकि मूसा आतंकी बनने से पहले 2010-13 तक मोहाली के पास एक कॉलेज में पढ़ाई करता रहा है।


एजेंसियों का अनुमान है कि मूसा अपने पुराने संपर्कों और जिन स्थानों पर वह पहले रहा था, उनका इस्तेमाल अब छिपने के लिए कर सकता है। 

इस संबंध में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार करते हुए केवल इतना कहा कि पुलिस खुफिया एजेंसी को पूरा सहयोग कर रही है और पूरे राज्य में हाई अलर्ट के तहत जगह-जगह छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed