फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrorist Zakir Musa can carry out major attack in UP High alert

यूपी में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है आतंकवादी मूसा, आईबी ने उत्तर भारत में किया हाई अलर्ट

Sun, 18 Nov 2018 08:58 AM IST
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Updated Sun, 18 Nov 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
terrorist Zakir Musa can carry out major attack in UP High alert
zakir musa

कुख्यात आतंकवादी जाकिर मूसा के उत्तर भारत में बन चुके नेटवर्क से केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों ने पूरे उत्तरी भारत में चौकस कर दिया है। खासकर यूपी को नंबर वन रखा गया है, क्योंकि जाकिर मूसा हापुड़ में हुई हिंसा में मारे गए कासिम का बदला लेने के लिए उतावला है। आईबी ने यूपी, दिल्ली व पंजाब के डीजीपी को गाइड लाइन जारी कर तीनों प्रदेशों में चौकसी के लिए आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

  
आईबी के सूत्रों के मुताबिक, जाकिर मूसा का एक ऑडियो लखनऊ की खुफिया एजेंसियों के हाथ लगा है। इस ऑडियो में मूसा हापुड़ कांड का बदला लेने की चेतावनी दे रहा है और लोगों को उकसा भी रहा है। जाकिर मूसा पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बझैड़ा खुर्द और मदापुर गांव के बीच गोकशी के संदेह में मारपीट के दौरान मारे गए कासिम की मौत का बदला लेने की योजना बनाकर बैठा है। 
विज्ञापन


मूसा के नजदीकी सोहेल ने किया खुलासा
जालंधर में गिरफ्तार अंसार गजवा-तुल -हिंद के चीफ जाकिर मूसा के नजदीकी सोहेल ने खुलासा किया कि पिछले दिनों जनपद हापुड़ के पिलखुवा में गोरक्षा के नाम पर मारे गए कासिम की हत्या से जाकिर मूसा बेहद नाराज हो गया है। उसने अपने संगठन से जुड़े आतंकियों को जेहाद के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। आतंकी संगठन एजीएच से जुड़े कुछ युवा जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घुस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीउद्दीन एवं कासिम पर हुआ था हमला 
18 जून 2018 को सुबह हापुड़ के पिलखुवा थाना के तहत बझेड़ा खुर्द गांव में भीड़ ने समीउद्दीन एवं कासिम पर हमला बोल दिया था। लोगों ने बेरहमी से पीटते हुए कासिम की हत्या कर दी थी। समीउद्दीन घायल हो गया था। इस घटना ने जाकिर मूसा को गहरी चोट पहुंचाई। 


यूपी और दिल्ली अहम टारगेट
आईबी के सूत्रों के मुताबिक जाकिर मूसा का सबसे अहम टारगेट यूपी व दिल्ली है, जहां पर वह हापुड़ कांड में मौत का ग्रास बने कासिम की हत्या का बदला लेने की कोशिश कर सकता है। आईबी ने जहां पंजाब में चौकसी के आदेश जारी किए हैं, वहीं दिल्ली व यूपी में भी हाईअलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed