फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Terrorist Pinka Seen With Sri Akal Takht Sahib Jathedar Harpreet Singh in Pakistan

Punjab News: पाक में जत्थेदार हरप्रीत सिंह के साथ दिखा आतंकी पिंका, भारतीय विमान को किया था हाईजैक

Mon, 31 Oct 2022 10:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 10:33 PM IST
सार

आतंकी पिंका जम्मू का निवासी है। उसने 1984 में श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक किया था।विमान को हाईजैक करने के बाद से ही वह पाकिस्तान में रह रहा है और वहां उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
Terrorist Pinka Seen With Sri Akal Takht Sahib Jathedar Harpreet Singh in Pakistan
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान में श्री पंजा साहिब की शताब्दी समागम में आतंकी हरप्रीत सिंह पिंका श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह के साथ दिखाई दिया। जत्थेदार हरप्रीत सिंह गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में शहीदी शताब्दी समागम में शामिल होने गए हैं। इस दौरान ही एसजीपीसी ने इसकी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी। विवाद के तुरंत बाद ही एसजीपीसी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसजीपीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और आतंकी एक साथ दिखाई दिए। इस संबंध में विवाद उठने पर एसजीपीसी ने तुरंत वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया। यह जम्मू निवासी, वहीं पिंका है, जिसने 1984 में श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडियन एयर लाइंस के विमान को हाईजैक किया था। 
विज्ञापन


विमान को हाईजैक करने के बाद से ही वह पाकिस्तान में रह रहा है और वहां उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है। गौर हो कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब की शहादत पर एसजीपीसी और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संयुक्त रूप से मिलकर 30 अक्तूबर को समागम का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी ने इस समागम से जुड़ी हर तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। इस दौरान ही एसजीपीसी ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। जिसमें आतंकी पिंका जत्थेदार के साथ दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed