चर्च में तोड़फोड़ व आगजनी: खुफिया एजेंसियों को मिला आतंकी इनपुट, एक लाख का इनाम घोषित
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की मूवमेंट पता चल सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले के एक चर्च में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में खुफिया एजेंसियों को आतंकी इनपुट मिला है। इसके बाद पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के मूवमेंट का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइलों में पुलिस ने कुछ को शार्टलिस्ट किया है। इन मोबाइलों के डाटा की जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
लगातार यह बात सामने आ रही है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशों में जुटे हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि सीमा पर की गई सख्ती और लगातार ड्रोन के जरिये हथियारों और ड्रग्स भेजने की घटनाएं विफल होने के बाद से पाक में बैठे आतंकी पंजाब का माहौल खराब करने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।
खुफिया एजेंसियों के साथ ही पंजाब पुलिस को शक है कि तरनतारन के गांव ठक्करपुरा में चर्च में तोड़फोड़ और आगजनी करने के पीछे आतंकी संगठनों का हाथ हो सकता है। मुमकिन है कि पंजाब में होने वाली तमाम घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकियों के स्लीपर सेल उनकी मदद कर रहे हों ताकि प्रदेश और देश का माहौल खराब किया जा सके। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की मूवमेंट पता चल सके।
मोबाइल डाटा जांच में मिले सुराग
पंजाब पुलिस घटनास्थल के आसपास मोबाइल टावरों का डाटा भी खंगाल रही है। चूंकि यह घटना रात के समय हुई थी। इस कारण बहुत कम मोबाइल प्रयोग में रहे हैं, इसलिए पुलिस शॉर्टलिस्ट किए गए मोबाइलों की मूवमेंट व डाटा जांच रही है। इस जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है।
घटना में खालिस्तानी एंगल
पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि चर्च पर हमला करने वाले चारों आरोपी खुद को खालिस्तानी बता रहे थे। इस कारण से पुलिस जांच में खालिस्तानी एंगल पर सबूत जुटा रही है। पंजाब सरकार की ओर से भी तरनतारन जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। एहतियातन प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूल बंद किए गए हैं।
पुलिस ने घोषित किया एक लाख इनाम
पुलिस की ओर से कहा गया है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों द्वारा इस मामले में संपर्क किया गया है। हालांकि उनकी पहचान गुप्त रखी गयी है। कोई भी व्यक्ति तरनतारन के एसपी के मोबाइल नंबर 9815086860, डीएसपी के मोबाइल नंबर 9915700557 और नंबर 8725021100 पर जानकारी दे सकता है।