फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist attack alert on Republic Day

Punjab : गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रोन की आवाज पर गोलाबारी, हथियार बरामद

Wed, 18 Jan 2023 07:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 07:09 AM IST
सार

आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस को इस तरह के अलर्ट हमेशा मिलते रहते हैं। पुलिस द्वारा सारी स्थिति पर नजर रखी जाती है।

विज्ञापन
Terrorist attack alert on Republic Day
बरामद हथियार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। सीमावर्ती एरिया से लेकर सभी सरकारी इमारतों, थानों से लेकर बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा होटलों और रेस्टोरेंट में स्पेशल चेकिंग मुहिम चलाकर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


ड्रोन की आवाज आई, हथियार बरामद
बीती रात बीएसएफ जवानों ने पाक की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी और उस पर गोलीबारी की। तलाशी के दौरान गुरदासपुर के ऊंचा टकला में एक पैकेट मिला। पैकेट के अंदर से 4 पिस्टल (मेड इन चाइना), 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले। इलाके में तलाशी जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के इंटरनल सिक्योरिटी विंग, काउंटर इंटेलिजेंस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी इस चीज को लेकर गंभीर है। साथ ही किसी भी तरह का इनपुट मिलने के बाद उसे जिलों के एसएसपी व रेंज अधिकारियों से शेयर किया जा रहा है। गत नौ महीने में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले अलर्ट को पंजाब पुलिस द्वारा काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। इस समय अवधि में दो आतंकी हमले व पांच जानी-मानी हस्तियों की हत्या तक हो चुकी है। भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसको लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिस अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की तर्ज पर एक ही समय में स्पेशल चेकिंग मुहिम भी चला रही है। ऐसे ऑपरेशन कामयाब भी हुए हैं। काफी मात्रा में हथियार व अन्य सामान पकड़ा गया है। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस को इस तरह के अलर्ट हमेशा मिलते रहते हैं। पुलिस द्वारा सारी स्थिति पर नजर रखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed