फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terror of dogs in PGI, staff and patients in the shadow of fear

Chandigarh News: पीजीआई में कुत्तों का आतंक, कर्मचारी और मरीज डर के साए में

Thu, 27 Jul 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs in PGI, staff and patients in the shadow of fear
चंडीगढ़। चिकित्सा के क्षेत्र में देश में शीर्ष पर रहने वाले पीजीआई जैसे संस्थान में कुत्तों का आतंक है। संस्थान के कर्मचारियों के साथ ही मरीज और उनके परिजन आए दिन कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। इस वजह से कुत्तों का हर समय डर बना रहता है। स्थिति यह है कि नगर निगम में लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीजीआई परिसर में रहने वाले लोग खौफ के साए में रहने को मजबूर हैं, क्योंकि नगर निगम के कर्मचारी उन लोगों से ही कुत्तों को पकड़ने में मदद मांग रहे हैं। परिसर में सबसे ज्यादा कुत्ते आवासीय क्षेत्र स्थित पार्क में और उसके बाहर हैं। इसके कारण वहां रहने वाले कर्मचारियों ने अपने बच्चों को पार्क तो छोड़िए घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। कर्मचारियों ने कुत्तों से सुरक्षा के लिए पीजीआई प्रशासन को भी पत्र लिखकर गुहार लगाई है। वहीं, कर्मचारी पीजीआई प्रशासन के डर से खुलकर शिकायत करने से भी डर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बात का भी डर है कि शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed