फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teri meri ni kahani ... Galla chhera koi poorani

तेरी मेरी नी कहानी... गल्ल छेड़ां कोई पुरानी

Mon, 23 Dec 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teri meri ni kahani ... Galla chhera koi  poorani
चंडीगढ़। लेजर वैली में आयोजित चंडीगढ़ कार्निवाल का आखिरी दिन रविवार पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के नाम रहा। कुलविंदर शाम करीब पौने छह बजे स्टेज पर चढ़े। सबसे पहले उन्होंने स्टेज को प्रणाम कर चंडीगढ़ के लोगों से प्यार से पूछा- चंडीगढ़ किद्दा। इसके बाद शुरू हुआ गीतों का दौर। उन्होंने मेरा देश होवे पंजाब.. गाने से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेरी मेरी नी कहानी कोई....गल छेड़दा कोई पुरानी...गीत शुरू किया तो लेजर वैली ऑडियंस की तालियों और आवाज से गूंज उठी। उन्होंने तेरी मेरी टिच बना दी जोड़ी.. टाइम टेबल और उसके बाद प्लाजो गीत पेशकर ऑडियंस को खूब नचाया।
विज्ञापन

कुलविंदर बिल्ला की इस परफारमेंस के पहले चंडीगढ़ पुलिस के एक कर्मचारी ने सभी को हेलमेट की महत्ता पर एक शानदार गीत सुनाया। इसके साथ ही कुछ अन्य आर्टिस्टों ने भी अपने गीत सुनाए। इसी के साथ ही लेजर वैली में चंडीगढ़ कार्निवाल का समापन हो गया। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर फ्लोट्स ने सभी का दिल जीता। लोगों में फ्लोट्स की सवारी की होड़ लगी रही। फ्लोट्स के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। आर्ट्स कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए यह फ्लोट्स सभी को अपनी ओर आकर्षित करते रहे। इस दौरान फ्लोट्स में सैर के लिए पचास रुपये और फोटो खिंचवाने के लिए बीस रुपये लग रहे थे। इस मौके पर गुरलीन, वंशिका, रितिका ने बताया कि तीन दिन में अच्छा रिस्पांस मिला। इस दौरान आर्ट्स कॉलेज के स्टूडेंट्स ने यहां टैटू भी खूब बनाए। आने वालों को इन स्टूडेंट्स ने पेंट्स के टैटू बनाए।
विज्ञापन

नाटक से जीत लिया सभी का दिल
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा अंतिम दिन कई परफामेंस की गई। इस दौरान यहां नाटक का मंचन किया गया और उसके साथ ही डांस और म्यूजिक के साथ आडियंस को भी गाने का मौका दिया गया। इस मौकेपर सीएनएसए के चेयरमैन कमल अरोड़ा ने कहा कि यह एक शानदार मौका था जिसमें आम लोगंों की प्रतिभागिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फू़ड स्टाल में लगी जमकर भीड़
गोहाना का जलेब और सिटको का ढाबा यहां सभी को अपनी ओर खींचता रहा। इस मौके पर फूड स्टाल में जमकर भीड़ मौजूद रही। लोगों ने नार्थ इंडियन और साउथ इंडियन खाने का आनंद लिया। इसके साथ ही ऊंट की सवारी और एम्यूजमेंट पार्क में भी लोगों ने जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed