फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tension between Governor and Chief Minister continues in Punjab

पंजाब में सीएम VS राज्यपाल: जवाबी पत्र में भगवंत मान ने पूछा- कैसे होती है राज्यपाल की नियुक्ति?

Tue, 14 Feb 2023 07:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा कि आपकी चिट्ठी में जिन विषयों का जिक्र किया है, वह सभी राज्य सरकार के विषय हैं। इस संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि भारतीय संविधान अनुसार मैं और मेरी सरकार तीन करोड़ पंजाबियों की जवाबदेय है।

विज्ञापन
Tension between Governor and Chief Minister continues in Punjab
Punjab news - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच शुरु हुई तनातनी कम होती नहीं दिखाई दे रही है। राज्यपाल ने जहां सोमवार को मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री के तेवरों में भी कोई अंतर दिखाई नहीं दिया। उन्होंने राज्यपाल को जवाबी पत्र भेजकर उनकी राज्यपाल पद पर नियुक्ति संबंधी योग्यता की न सिर्फ जानकारी मांग ली बल्कि यह भी कहा कि जनता द्वारा इलेक्टिड (चुने हुए) ही काम करेंगे, सिलेक्टिड (केंद्र द्वारा नियुक्त) तो काम रोकते हैं।

विज्ञापन



बता दें कि पंजाब के राज्यपाल ने सिंगापुर भेजे गए प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया का विवरण तलब किया है। इस पर सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को भेजे अपने जवाबी पत्र में कहा कि राज्य सरकार को पूछने से पहले राज्यपाल को इस प्रतिष्ठित पद पर व्यक्ति की नियुक्ति करने के लिए भारत सरकार द्वारा अपनाई जा रही योग्यता पर प्रकाश डालना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा कि राज्य के लोग यह जानना चाहते हैं कि राज्यपाल के पद के लिए किसी व्यक्ति की नियुक्ति के लिए किसी तय प्रक्रिया के न होने के कारण केंद्र सरकार अलग-अलग राज्यों के राज्यपाल कैसे नियुक्त करती है? उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति के लिए भारतीय संविधान में कोई योग्यता तय नहीं की गई फिर राज्यपाल कैसे नियुक्त होते हैं? मान ने राज्यपाल को इस बारे में जानकारी देने की अपील की, ताकि पंजाबियों के ज्ञान में इजाफा हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा कि आपकी चिट्ठी में जिन विषयों का जिक्र किया है, वह सभी राज्य सरकार के विषय हैं। इस संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि भारतीय संविधान अनुसार मैं और मेरी सरकार तीन करोड़ पंजाबियों की जवाबदेय है।


गौरतलब है कि सोमवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान को पत्र लिखकर तीन मामलों का ब्योरा तलब करने के साथ-साथ पूर्व में भेजे गए सवालों का अब तक जवाब नहीं देने की बात भी याद दिलाई थी। इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के अपने प्रति व्यवहार पर भी एतराज जताते हुए लिखा था कि उनके द्वारा पूछे गए सवालों पर अवमानना का व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed