{"_id":"66761b50e1d223eca9005b41","slug":"tennis-tournament-yashwin-dahiya-and-vivaan-bidasaria-won-the-doubles-title-chandigarh-news-c-16-pkl1043-450576-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस टूर्नामेंट : यशविन दहिया और विवान बिदासरिया ने जीता युगल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस टूर्नामेंट : यशविन दहिया और विवान बिदासरिया ने जीता युगल खिताब
विज्ञापन
चंडीगढ़। राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आरजीटीए) के खिलाड़ी यशविन दहिया और विवान बिदासरिया ने चीन के कुनमिंग में आयोजित एशियन टेनिस फेडरेशन (एटीएफ) अंडर-14 (पूर्वी एशिया) ग्रेड ए टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीता। वहीं, एकल वर्ग में भी खेलते हुए यशविन उपविजेता रहे, जबकि विवान टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे।
युगल वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त यशविन और विवान ने चीनी जोड़ी युक्सुआन ली और मिनहुई झांग को तीन सेटों में 7-6, 1-6, 10-7 से हराकर विजेता ट्राॅफी हासिल की। सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की यितियन लू और चीनी ताइपे की बिंग हुआन त्साई को 6-1, 6-7, 12-10 से हराया था।
वहीं, एकल वर्ग के फाइनल में यशविन दुर्भाग्य से चीन के युक्सुआन ली के खिलाफ 6-1, 6-2 से हार गए। यशविन ने सेमीफाइनल में चीन की याओयू यांग को तीन सेटों में 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया परंतु वह सेमीफाइनल में युक्सुआन ली के खिलाफ 6-4, 0-6, 3-6 के स्कोर से हार गए और बाद में याओयू यांग से बेहतर प्रदर्शन करके तीसरे स्थान पर रहे।