फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tempo collides with truck waiting to save Activa rider, driver dies

Chandigarh News: एक्टिवा सवार को बचाने में खड़े ट्रक से टकराया टैंपू, चालक की मौत

Tue, 02 Apr 2024 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tempo collides with truck waiting to save Activa rider, driver dies
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर एक भयानक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रूडकी के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह सीमेंट की कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। हादसा रविवार शाम का है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह कंपनी की गाड़ी (छोटा टैंपो) में अंबाला से आ रहा था। एयरपोर्ट रोड पर एक एक्टिवा सवार चालक उनके सामने आ गया, उसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में गुरप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया जिसे तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने बीच सड़क ट्रक लगाकर खड़े चालक पर केस दर्ज किया है जो फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह सीमेंट की कंपनी में सुपरवाइजर था और कंपनी की गाड़ी लेकर अंबाला में सीमेंट की डिलिवरी देने गया था। शाम को लौटते समय एयरपोर्ट चौक पर एक एक्टिवा चालक उसके अचानक सामने आ गया। गुरप्रीत सिंह ने जब उसे बचाने के चक्कर में कट मारा तो उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। वहीं, दोनों वाहनों की चपेट में एक्टिवा सवार युवक भी आ गया। दोनों घायलों को तुरंत फेज-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां गुरप्रीत की मौत हो गई और एक्टिवा सवार युवक को भर्ती कर लिया गया। एक्टिवा सवार युवक की पहचान नहीं हो पाई है उसके सिर व पेट में गहरी चोट आई है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed