फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperatures reach 45.5 degrees in Punjab, weather will remain dry for the next two days

Chandigarh News: पंजाब में 45.5 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा

Fri, 16 May 2025 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Temperatures reach 45.5 degrees in Punjab, weather will remain dry for the next two days
पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सबसे अधिक 45.5 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। हालांकि, वीरवार रात तेज हवाओं के साथ पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ी। इसके चलते शुक्रवार को पंजाब के तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली गिरावट भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, लेकिन 19 मई से पंजाब में मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने 19 मई से तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवाएं चलने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने से गरमी से राहत मिल सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी शुक्रवार को 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 21.7 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 41.3 डिग्री, लुधियाना का 42.0 डिग्री, पटियाला का 39.6 डिग्री, पठानकोट का 40.2 डिग्री, फिरोजपुर का 41.3 डिग्री और जालंधर का 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री, लुधियाना का 23.9 डिग्री, पटियाला का 25.6 डिग्री, पठानकोट का 23.0 डिग्री, बठिंडा का 25.0 डिग्री व जालंधर का 22.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed