फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature rises above normal, possibility of rain tomorrow

Chandigarh News: सामान्य से आगे निकला पारा, कल बारिश की संभावना

Fri, 26 Apr 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises above normal, possibility of rain tomorrow
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को पूरे दिन तेज धूप रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया, लेकिन शहरवासियों को जल्द ही इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार से मौसम बदल सकता है और शहर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से ही शहर में तेज धूप निकली रही। मौसम केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पिछले कई दिनों से शहर का तापमान सामान्य के जितना ही दर्ज किया जा रहा था लेकिन अब पारे में बढ़ोतरी हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है लेकिन शनिवार से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शहर में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। शुक्रवार को शहर का मौसम साफ रहेगा। दिन के समय में धूप भी निकलेगी लेकिन शाम को मौसम बदल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed