फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature reached 43.9 degrees, people suffering from severe heat

Chandigarh News: तापमान 43.9 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Wed, 12 Jun 2024 06:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 43.9 degrees, people suffering from severe heat
चंडीगढ़। शहर की गर्मी एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। मंगलवार को शहर में भीषण गर्मी रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 20 जून तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। प्री-मानसून की एक्टिविटी और मानसून के आगमन तक लोग भीषण गर्मी में झुलसते रहेंगे। आने वाले दिनों में पारा 45 से 46 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में लू चल रही है। लोगों को अभी करीब 10 दिन तक लू का सामना करना पड़ेगा। जब तक बारिश नहीं होती, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अच्छी बात यह है कि अभी तक मानसून समय पर है। इसके अनुसार जून के आखिरी दिनों में मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। इससे करीब एक हफ्ते पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू हो सकती है। तब तक भीषण गर्मी रहेगी। तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच ही रहेगा। भीषण गर्मी का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। पूरे दिन लू चली और गर्म हवाओं में लोगों को काफी परेशान किया। मौसम केंद्र ने अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed