फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature in Punjab Risen, three thermal units shut down

तपने लगा पंजाब: 38 डिग्री पारा, बढ़ते तापमान के बीच थर्मलों के तीन यूनिट बंद, 630 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप

Tue, 09 Apr 2024 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 11:23 AM IST
सार

पंजाब में सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 6667 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि पिछले साल आज के ही दिन यानी 8 अप्रैल को अधिकतम मांग 6445 मेगावाट दर्ज की गई थी, लेकिन पावरकॉम के पास बिजली की उपलब्धता कम रही।

विज्ञापन
Temperature in Punjab Risen, three thermal units shut down
पंजाब में बढ़ रही गरमी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। सोमवार को पंजाब में 37.7 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक हो गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि इसके बाद कुछ राहत की संभावना है। विभाग ने 13 व 14 अप्रैल को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।  
विज्ञापन


वहीं गर्मी के तीखे तेवरों के चलते बढ़ती बिजली की मांग के बीच थर्मल प्लांटों के तीन यूनिट बंद पड़े हैं। इससे 630 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप पड़ गया है। हालांकि अभी खपतकारों को बिजली कटों से राहत है, लेकिन पावरकॉम को बाहर से 61 करोड़ रुपये की बिजली खरीदनी पड़ी। यह बिजली पावरकॉम को 4.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कुल 840 मेगावाट की क्षमता वाले रोपड़ थर्मल प्लांट के दो यूनिट बंद रहे। 210-210 मेगावाट की क्षमता वाले यह दोनों यूनिट ब्वालयर ट्यूब में लीकेज के चलते बिजली उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इनमें से पांच नंबर यूनिट शाम को चालू हो गया, लेकिन चार नंबर यूनिट के मरम्मत के बाद 11 अप्रैल के चलने की संभावना है।

अभी रोपड़ का यूनिट दोबारा शुरू ही हुआ था कि उधर लहरा मुहब्बत थर्मल का 250 मेगावाट का चार नंबर यूनिट बंद पड़ गया, जबकि बीते करीब दो साल से इस थर्मल का दो नंबर यूनिट बंद पड़ा है। हाल ही में इस यूनिट की मरम्मत का काम शुरू हो सका है, लेकिन फिलहाल यह संभावना कम ही है कि गर्मी के इस सीजन में यह यूनिट बिजली उत्पादन शुरू कर सकेगा। पावरकॉम को सोमवार को अपने थर्मलों रोपड़, लहरा व गोइंदवाल से करीब 1223 मेगावाट बिजली मिल सकी, वहीं प्राइवेट थर्मलों राजपुरा व तलवंडी साबो से 3060 मेगावाट बिजली की उपलब्धता हुई।

पावरकॉम इन दिनों बैंकिंग सिस्टम के तहत दूसरे राज्यों को बिजली दे रहा है। ऐसे में मांग पूरा करने के लिए पावरकॉम को बाहर से बिजली की खरीद करनी पड़ी। उधर, पावरकॉम के अपने थर्मलों में कोयले का स्टाक पर्याप्त है। रोपड़ में इस समय 41 दिन का, लहरा मुहब्बत में 20, गोइंदवाल साहिब में 24, प्राइवेट में राजपुरा थर्मल में 24 और वहीं सबसे बड़े 1980 मेगावाट की क्षमता वाले तलवंडी साबो थर्मल में सबसे कम केवल 10 दिन का कोयला शेष है। गर्मी का पीक सीजन नजदीक है, ऐसे में तलवंडी साबो में कोयले की कमी आने वाले दिनों में दिक्कत कर सकती है।


पीक सीजन के लिए पावरकॉम की क्या हैं तैयारियां
पावरकॉम अधिकारियों की तरफ से पीक सीजन के लिए पूरी तैयारियां होने के दावे किए जा रहे हैं। इसके तहत बाहरी राज्यों से बैंकिंग सिस्टम के तहत पावरकॉम को रोजाना 3000 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सरकारी थर्मलों में कोयले का पूरा स्टाक होने के चलते बिजली उत्पादन में कोई बाधा न आने के भी दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 2600 मेगावाट के सोलर पावर खरीद के लिए टेंडर हुए हैं। हाल ही में खरीदे गोइंदवाल थर्मल के प्लांट लोड फैक्टर को 35 से 60 फीसदी तक लाया गया है। इसके लिए यहां कोयले का स्टाक पूरा किया गया है। साथ ही थर्मल की जरूरी मरम्मत व रख-रखाव किया गया है, ताकि पीक सीजन में यह दिक्कत न दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed