{"_id":"666674821a878eaf0a034396","slug":"temperature-in-punjab-increased-by-three-degrees-in-single-day-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: एक ही दिन में तीन डिग्री चढ़ा पंजाब का अधिकतम पारा, अभी चार दिन और सताएगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: एक ही दिन में तीन डिग्री चढ़ा पंजाब का अधिकतम पारा, अभी चार दिन और सताएगी लू
Mon, 10 Jun 2024 09:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:25 AM IST
सार
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 21.3 डिग्री का पारा रोपड़ का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। इसके बावजूद पंजाब में एक ही दिन में तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। 42.7 डिग्री के साथ पटियाला व अमृतसर सबसे गर्म रहे।
अधिकतम तापमान अब सामान्य से दो डिग्री ऊपर हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जिलों में लू चलेगी। इससे तापमान में आने वाले दिनों में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 21.3 डिग्री का पारा रोपड़ का दर्ज किया गया।
अमृतसर व पटियाला के अलावा लुधियाना का पारा 42.1 डिग्री, पठानकोट का 40.5, बठिंडा का 42.2, फरीदकोट का 40.5, गुरदासपुर का 42.5, एसबीएस नगर का 41.0, बरनाला का 42.1, फिरोजपुर का 41.5, जालंधर का 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री, लुधियाना का 25.4, पटियाला का 26.4, पठानकोट का 24.2, बठिंडा का 24.6, गुरदासपुर का 26.0, बरनाला का 24.3, फाजिल्का का 21.6, फिरोजपुर का 22.4 और जालंधर का 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।