फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature fall down in Punjab-Haryana and Chandigarh due to havvy rain

हरियाणा के 10 जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, बर्फीली हवाओं से ठिठुरा पंजाब

Sat, 14 Dec 2019 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Dec 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Temperature fall down in Punjab-Haryana and Chandigarh due to havvy rain
- फोटो : अमर उजाला

बर्फीली हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के चलते दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को 11 बजे तक फुहारें गिरने से कहीं राहत मिली तो दूसरी तरफ प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 14 दिसंबर को भी बारिश, ओलावृष्टि और 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 14 से 15 दिसंबर तक कोहरे छाने की संभावना जताई गई है।  
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक 16.6 एमएम बारिश रोहतक में दर्ज की गई। शहर का दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही कोल्ड डे की शुरुआत हो गई। हिसार में दिन का तापमान लुढ़ककर 15.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई। सुबह धुंध और बादल छाए रहने से से दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। वाहन चालकों को दिन के समय भी लाइट ऑन कर वाहनों को चलना पड़ा। करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने से भी जनजीवन प्रभावित हुआ। 

रेवाड़ी के गांव रायपुर में खेत में काम करने गए किसान ईश्वर सिंह (38) की बिजली गिरने से मौत हो गई। ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने पर किसानों ने अधिकारियों से मिलकर गिरदावरी कराने की मांग की है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी।

फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि विकास अधिकारी राजीव भाटिया ने बताया कि बारिश से अब गेहूं, सरसों व चने की फसलों में किसानों को पानी नहीं लगाना पड़ेगा। इससे पैदावार में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

ओलावृष्टि से इन क्षेत्रों में रबी फसलों को नुकसान
रोहतक, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हथीन व होडल उपमंडल, पिनगवां-पुन्हाना खंड।

बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (एमएम)

  • चंडीगढ़      21
  • रोहतक     16.6
  • करनाल    15.8 
  • अंबाला     14
  • भिवानी    10
  • हिसार      4.1 
  • कुरुक्षेत्र    8.0
  • नारनौल   12
  • सिरसा   12.4


प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • शहर             न्यूनतम        अधिकतम
  • हिसार            12.8            15.0      
  • नारनौल         12.5            16.5       
  • करनाल          12.0           17.0
  • कुरुक्षेत्र          12.0            17.2 
  • रोहतक          11.6            15.3 
  • अंबाला          12.1            18.8 
  • भिवानी         13.0            16.0
  • चंडीगढ़         13.1             19.2 
  • सिरसा          12.6             15.0
  • फरीदाबाद      12.8            19.0
  • गुरुग्राम         12.7            18.5

दिन भर हुई बारिश से पंजाब ठिठुरा

पंजाब में गुरुवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी दिन भर जारी रहा। लुधियाना में जहां 42 मिमी बारिश रिकार्ड की गई वहीं पठानकोट में 36 घंटों में 62 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। जालंधर में शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। वहीं पठानकोट में 36 घंटे से लगातार बारिश होने से पिछले साल के मुकाबले तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

36 घंटों में 62 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। पठानकोट का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 2018 में 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री आंका गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed